Header Ads Widget

Shiv Shakti: An Immortal Love Story

 SHIV SHAKTI: AN IMMORTAL LOVE STORY



शिवशक्ति सा प्रेम करो, अनन्तकाल तक जाने जाओगे।

 साथ रहोगे तो गदगद रहोगे, बाद में भी पहचाने जाओगे।

 कोई कहाँ हैं साथ यहाँ देता, जब असली प्रेम को पाओगे। 

प्रेम से पावन कुछ भी धरा पर सर्वदा तुम यहीं गाओगे।

 अपनी अर्धांगनी की ख़ातिर भोले ने बरसों इंतज़ार किया।

 पुनः पाने को शिव को माँ गौरी ने अर्चना-सत्कार किया।

 अमर है प्रेमगाथा शिव गौरी की, गुणगान हर बार किया। 

जो समझें 'प्रेम व त्याग' को, उसने सदैव नमस्कार किया। 

हम तुच्छ मानव, देवताओं के प्रेम को कहाँ समझ पाएँगे?

 बस आजीवन करेंगे भक्ति शिवशक्ति की, गीत सुनाएँगे।

 हमने सुनी जानी है अद्भुत गाथा, बच्चों को भी सुनाएंगे।

 मन होता हैं प्रसन्न पढ़कर प्रेम पवन सा, सबको बताएँगे।

 सबका प्रेम ‘शिवशक्ति' सा हो तो कितना 'अच्छा' होगा।

 पूर्ण हो जाएगी हर गाथा प्रेम की, जब प्रेमी सच्चा होगा।

 प्रार्थना है शिव जी से सबको मिला दे, सब अच्छा होगा ।

 फिर ‘शिवशक्ति' सा संग मिलकर ख़ुश हर 'बच्चा' होगा।


 🙏🙏 THANK YOU 🙏🙏





Post a Comment

0 Comments