इतंज़ार-ए-यार
तेरे आने की कोई मुक़र्रर तारीख़ मालूम नही मुझको,
फ़िर भी मैं सिद्दत की हद तक तेरा इंतज़ार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
कौन कहता है कि साथ रहना जरुरी होता हैं इश्क़ को,
मैं तो बस उसके होने के एहसास से भी प्यार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
नही पता कि वो इस ज़माने में मौजूद हैं भी कि नही,
कोई होगा 'मुझसा', कहीं इस बात का ऐतबार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
जानता हूँ मैं कि मोहब्बत बस तिज़ारत ही हैं जहां में,
फ़िर भी मैं दादी के क़िस्सों पर यकीं हर बार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
हरपल दिल से आती हैं सदा कि मेरा इंतज़ार फ़िज़ूल हैं।
मैं फ़िर भी अपनी रूह के लिए दिल से तक़रार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
सुना है, इस जहां में नही उस जहां में मिलते हैं रुहानी
इश्क़ वाले, मैं उस घड़ी का इंतज़ार बार-बार करता हूँ |
------😥😥💞💞💞😥😥-----
बस ख़्वाबों में ही हुई हैं तुझसे बातें मेरी जान-ए-मन',
मैं ख़्वाब को ही हक़ीक़त मान तूझसे इज़हार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
लोग कहते हैं ख़्वाब बस ख़्वाब होते है कभी मुक़म्मल
नहीं होते, मैं ख़्वाबों की दुनिया में ही इक़रार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
इश्क़ एक खूबसूरत सा 'ख़्वाब' हैं, 'इश्क़' वाले देखते हैं।
मैं अपने हर 'ख़्वाब' को ख़्वाब में ही 'साकार' करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
तिज़ारतें भी होती हैं, हमारे नाम की बोली भी लगती हैं।
मैं छोड़ जिस्मानी बाज़ारी, रूह को अपना यार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
कि उसके आने की तारीख़ मालूम नहीं मुझको 'अभि',
मैं फिर भी उसके बिना भी बस उसी से प्यार करता हूँ।
------😥😥💞💞💞😥😥-----
✍️✍️ ENGLISH ✍️✍️
INZAAR-E-YAAR
I don't know any fixed date for your arrival,
still I wait for you till the limit.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
Who says that love needs to be together,
I just love the feeling of being there.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
Don't know whether he is present in this world or not,
someone will be 'my', somewhere I believe in this.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
I know that love is just a business,
still I believe in grandmother's stories every time.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
Every moment comes from the heart that my waiting is futile.
I still argue with my heart for my soul.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
I have heard, not in this place, but in that place, we meet spiritual
Beloved, I wait for that moment again and again.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
I have talked to you only in my dreams, my dear.
I express my dream to you considering it as reality.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
People say dreams are just dreams sometimes they come true
It doesn't happen, I confess only in the world of dreams.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
Love is a beautiful 'dream', the people of 'love' see it.
I make my every 'dream' come true in my dreams.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
There are also trades, our name is also spoken.
I leave the physical market, I make the soul my friend.
------😥😥💞💞💞😥😥-----
That I don't know the date of his arrival 'Abhi',
still I love only him even without him.
------😥😥💞💞💞😥😥-----


0 Comments
Hello friends please spam comments na kare, post kesi lagi jarur bataye or post share jarur kare